Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

1 नवंबर से शराब की हर बोतल पर 10 रुपये अतिरिक्त, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा रिफंड

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
1 नवंबर से शराब की हर बोतल पर 10 रुपये अतिरिक्त, खाली बोतल लौटाने पर मिलेगा रिफंड
शराब खरीदने वालों को नवंबर महीने से अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। राज्य में 1 नवंबर 2026 से शराब की प्रत्येक बोतल पर 10 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू किया जा रहा है। यह नया चार्ज इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL), बीयर और वाइन की बोतलों पर लगाया जाएगा। हालांकि, इस व्यवस्था में ग्राहकों को एक विकल्प भी दिया गया है। वे खाली बोतल निर्धारित आउटलेट पर वापस करके अतिरिक्त जमा की गई रकम वापस ले सकेंगे। हर बोतल की खरीद पर देना होगा 10 रुपये अतिरिक्त तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) की नई व्यवस्था के तहत राज्य में शराब की खुदरा बिक्री पर पर्यावरण एवं सामाजिक कल्याण शुल्क वसूला जाएगा। इसके तहत IMFL, बीयर और वाइन की हर बोतल के लिए ग्राहकों को मौजूदा कीमत के अलावा 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इस बदलाव को लागू करने के लिए TASMAC ने शराब की आपूर्ति करने वाली कंपनियों और स्थानीय उत्पादकों को भी जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्हें नई व्यवस्था के मुताबिक कीमतों और सप्लाई सिस्टम में बदलाव करने को कहा गया है। खाली बोतल लौटाने पर वापस मिलेंगे 10 रुपये नए नियम में ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि अतिरिक्त लिए जाने वाले 10 रुपये को बोतल वापसी से जोड़ दिया गया है। शराब खरीदने के बाद ग्राहक खाली बोतल को निर्धारित आउटलेट पर जमा कर सकते हैं। बोतल वापस करने पर उन्हें 10 रुपये का रिफंड मिल सकेगा। हालांकि, रिफंड पाने के लिए ग्राहकों को तय किए गए बिक्री केंद्रों और निर्धारित बोतल वापसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। यानी खाली बोतल को कहीं भी जमा करने से रिफंड मिलने की गारंटी नहीं होगी। QR कोड वाले प्राइस लेबल से होगी निगरानी TASMAC ने नई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए बोतलों पर सही QR कोड वाले प्राइस लेबल लगाने के निर्देश दिए हैं। सप्लायर्स और होलसेल डिपो को यह सुनिश्चित करना होगा कि बोतलों पर निर्धारित कीमत और संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज हो। इसके साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित शुल्क के अलावा बिना अनुमति कोई अतिरिक्त रकम नहीं वसूलने की हिदायत दी गई है। नए शुल्क से जुड़ी राशि के लेनदेन पर नजर रखने के लिए TASMAC ने अपने पांच क्षेत्रीय जोन में अलग-अलग बैंक खाते भी बनाए हैं। पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के लिए जुटाई जाएगी रकम सरकार की ओर से इस अतिरिक्त शुल्क को पर्यावरण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए निर्धारित किया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शराब की हर बोतल की खरीद पर 10 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे। वहीं, खाली बोतल लौटाने पर ग्राहकों को यह रकम वापस पाने का मौका मिलेगा। इस तरह तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक्री के साथ बोतल वापसी की नई व्यवस्था भी शुरू होने जा रही है। ग्राहकों के लिए जरूरी होगा कि वे बोतल खरीदते समय और उसे लौटाते वक्त निर्धारित नियमों की जानकारी रखें।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan