crime
10 बीघा सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा:औरैया में तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, SDM बोले- जारी रहेगा अभियान
बेला गांव के परसादी पुरवा में गुरुवार की शाम चार बजे राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 बीघा सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके पर भूमि की पैमाइश की और जरूरी कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम से अमन कुमार, लेखपाल रोहित यादव, कीर्ति, संध्या राजपूत, शिवम यादव, विमलेन्द्र कुमार, राजबहादुर शाक्य और कुलदीप कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस टीम भी तैनात थी, जिसमें राजेंद्र प्रसाद और कमल कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar