top
10 प्रतिशत प्लॉट की मांग को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज, 14 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
10 प्रतिशत आबादी प्लॉट समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने किसानों की मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण और शासन से लंबित मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता शांति देवी ने की, जबकि संचालन गुरप्रीत एडवोकेट ने किया। इस दौरान किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। The post 10 प्रतिशत प्लॉट की मांग को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज, 14 सितंबर को महापंचायत का ऐलान appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी