crime
100 कैमरों ने खोला राज : AI ने पकड़वाया कार सवार, बाइक को टक्कर मारकर भागा था आरोपी
पड़ाव के नए ओवरब्रिज पर 30 जुलाई की सुबह बाइक सवार युवक-युवती को कार से टक्कर मारकर भागने के मामले का 19 दिन बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कार की हेडलाइट और टेललाइट की तेज रोशनी के कारण फुटेज में नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में पुलिस टीम ने एआइ की मदद ली। स्मार्ट ऑटो एक्सपोजर तकनीक से कार को ट्रैक करते हुए पुलिस आरोपी रोहित स्वामी तक पहुंची। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई की सुबह नंदनी (19) और उसके पड़ोसी सिद्धांत उर्फ सिद्धू बाइक से जा रहे थे।
Read full article on Patrika News