politics
10वीं की छात्रा को रास्ते में रोककर मारपीट:कहा-मुझसे बात क्यों नहीं करती, विरोध करने पर भाई के सिर पर चाबी से हमला, FIR दर्ज
‘मुझसे बात क्यों नहीं करती, मुझसे मिलती क्यों नहीं है’ कहकर 10वीं की छात्रा को रास्ते में रोक लिया। बात करने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की। भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने दो साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने भाई-बहन के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी ने चाबी से छात्रा के भाई के सिर पर वार कर दिया। मामला उरकुरा इलाके का है। शिकायत पर खमतराई पुलिस ने FIR दर्ज की है। पोहा खरीदने जा रहे थे भाई-बहन FIR के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने भाई के साथ पोहा खरीदने जा रही थी। इसी दौरान शर्मा प्लास्टिक फैक्ट्री के पास नीरज यादव मिला। उसने छात्रा से पूछा कि वह उससे बात क्यों नहीं करती और उससे मिलती क्यों नहीं है। विरोध करने पर मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार, छात्रा ने जब बात करने से इनकार किया तो नीरज यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे थप्पड़ मार दिया। बहन के साथ मारपीट होते देख भाई ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने भाई-बहन को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान नीरज यादव ने चाबी से भाई के सिर पर वार कर दिया। खमतराई पुलिस ने दर्ज की FIR घटना के संबंध में पीड़िता ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को FIR दर्ज की। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar