Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

12 घंटे में अवैध हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार:ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई, 315 बोर के कट्टे, कारतूस बरामद; दो नाबालिग भी शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
12 घंटे में अवैध हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार:ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई, 315 बोर के कट्टे, कारतूस बरामद; दो नाबालिग भी शामिल
ग्वालियर शहर में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शहर के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नाबालिग शौक के लिए कट्टे लेकर घूम रहे थे, जबकि कुछ आरोपियों ने दुश्मनी के चलते सुरक्षा के लिए हथियार रखने की बात कही है। पुलिस सभी आरोपियों से हथियारों के स्रोत और उनके इरादों के बारे में पूछताछ कर रही है। गोला का मंदिर: दुश्मनी के चलते रखा था कट्टा गोला का मंदिर थाना पुलिस को रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बिड़ला नगर पुल के नीचे एक युवक कमर में कट्टा लगाए वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमन शर्मा (23) पुत्र रमाकांत शर्मा, निवासी प्रगति विहार कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि दुश्मनी के चलते उसने सुरक्षा के लिए कट्टा रखा था। थाटीपुर: शौक के लिए कट्टा रखा था थाटीपुर थाना पुलिस ने रविवार रात सी-ब्लॉक दशहरा मैदान से 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा। वह नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक वारदात की नीयत से वहां खड़ा है। जांच में उसकी उम्र 17 साल निकली। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने शौक के लिए कट्टा रखा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कंपू: दोस्त से लिया था कट्टा कंपू थाना पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर कंपू फायरिंग रेंज के पास से 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा। वह मोनी बाबा की पहाड़िया इलाके का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि कट्टा उसने एक दोस्त से लिया था। पुलिस अब उसके दोस्त की जानकारी जुटा रही है और यह पता कर रही है कि नाबालिग ने हथियार किस उद्देश्य से लिया था। पुरानी छावनी: एजेंट से खरीदा था कट्टा पुरानी छावनी थाना पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे बीलपुरा की पुलिया के पास घेराबंदी कर अमन होल्कर जाटव (19) पुत्र पूरन सिंह होल्कर, निवासी ग्राम जिनावली को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार कुछ दिन पहले एक एजेंट से खरीदा था। पुलिस अब एजेंट की पहचान और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क का पता लगा रही है। महाराजपुरा: तीन कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक महाराजपुरा थाना पुलिस ने देर रात रसूलपुर स्थित जीईसी कॉलेज के पास से करन जाटव (21) पुत्र ओमप्रकाश जाटव को पकड़ा। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह तीन कारतूस लेकर वहां क्यों खड़ा था। पुलिस उसके मोबाइल का डेटा खंगालने के साथ आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। एसएसपी बोले- हथियारों के स्रोत का पता लगा रहे एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर पांच लोगों को 315 बोर के कट्टे और कारतूस के साथ पकड़ा गया है। हथियार कहां से लाए गए थे, इसकी जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan