crime
15 अगस्त को लाल परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह,:शहर की कई सड़कें रहेंगी डायवसर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
15 अगस्त को लाल परेड मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था जारी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव रहेगा और जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पास के रंग के हिसाब से अलग-अलग प्रवेश और पार्किंग लाल पास वाले आमंत्रित अतिथि सरकार द्वार गेट नंबर-1, जेल रोड से प्रवेश करेंगे और बैंड ट्रेनिंग स्कूल के सामने वाहन पार्क करेंगे। पीले पास वालों का प्रवेश भी गेट नंबर-1 से होगा, जबकि पार्किंग मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के सामने और जिम्नेजियम के पास रहेगी। हरे और नीले पास वालों के लिए पीटीएस (आर्म्ड) गेट नंबर-6 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। आम नागरिक गेट नंबर-3 विजय द्वार और गेट नंबर-5 कैप्टन द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग एमवीएम कॉलेज ग्राउंड, एमएलए रेस्ट हाउस और जेल मुख्यालय ग्राउंड में रहेगी। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विजय द्वार, माजार द्वार और प्रबंध द्वार से प्रवेश होगा। विद्यार्थियों की बसों के लिए एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग रखी गई है। इन तीन मार्गों पर रहेगा ज्यादा दबाव रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क होते हुए लाल परेड मैदान, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड और लिली चौराहे से जहांगीराबाद होते हुए लाल परेड मैदान की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात का दबाव रहेगा। इन मार्गों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन किया जाएगा। बसों के लिए यह रहेगा वैकल्पिक रूट टीटी नगर-न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाली बसें एक्सिस बैंक, लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, मैदा मिल रोड, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल और भारत टॉकीज होते हुए गंतव्य तक जाएंगी। इसी तरह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से टीटी नगर-न्यू मार्केट आने वाली बसें भी भारत टॉकीज, बोगदापुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, मैदा मिल रोड, डीबी मॉल और बोर्ड ऑफिस चौराहा होकर चलेंगी। दो पहिया, जीप और कार रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, पुराने मछलीघर, खटलापुरा मार्ग और पीएचQ तिराहा होते हुए आवागमन कर सकेंगे। लाल परेड मैदान की ओर तीन रास्तों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित यातायात पुलिस के अनुसार लोक परिवहन और अनुमति प्राप्त वाहनों का डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोड की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर और रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर लाल परेड मैदान आने वाले मार्ग पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्कूल बसों के लिए भी अलग व्यवस्था पुराने शहर से आने वाली स्कूली बसें स्टेट बैंक तिराहे से बाएं मुड़कर गेट नंबर-5 प्रबंध द्वार पर बच्चों को उतारेंगी। इसके बाद शब्बन चौराहा होते हुए पुरानी जेल परिसर में पार्क होंगी। नए शहर या जेल मुख्यालय की ओर से आने वाली बसें गेट नंबर-4 माजार गेट पर बच्चों को उतारेंगी और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा मंदिर रोड की ओर जाकर पार्क होंगी। परेड में शामिल होने वाले अधिकारी-कर्मचारी पीएचक्यू गेट नंबर-2, गेट नंबर-7, वाहन अस्पताल, रुस्तमजी आवासीय परिसर और प्रतिमा मलिक अस्पताल परिसर में वाहन पार्क कर लाल परेड मैदान पहुंचेंगे।
Read full article on Bhaskar