Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

16 नवंबर से शुरु होगा जनगणना का द्वितीय चरण:40 सवाल पूछे जाएंगे, जनता को स्वगणना का मिलेगा विकल्प

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
16 नवंबर से शुरु होगा जनगणना का द्वितीय चरण:40 सवाल पूछे जाएंगे, जनता को स्वगणना का मिलेगा विकल्प
कानपुर शहर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वगणना कर सकेंगे, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही प्रगणक कोई दस्तावेज मांग सकेंगे। 15 अक्टूबर तक पूरा करा लें प्रशिक्षण डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रथम जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (डीएलसीसीसी) की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने ईबी स्प्लिट, फील्ड ट्रेनरों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और स्वगणना सहित द्वितीय चरण की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक फील्ड ट्रेनर, चार्ज ऑफिसर सहित जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाए। सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक बैठक में डीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वगणना की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग कर जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को स्वगणना और जनसंख्या गणना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजिटल माध्यम से होगा काम जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। स्वगणना की सुविधा के माध्यम से लोग निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी, सभी एसडीएम, बीएसए और डीपीआरओ आदि रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan