Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

16 साल से फरार वारंटी प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार:अमेठी का राहुल शुक्ला प्लेटफार्म नंबर-1 पर पकड़ा गया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
16 साल से फरार वारंटी प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार:अमेठी का राहुल शुक्ला प्लेटफार्म नंबर-1 पर पकड़ा गया
प्रयागराज जीआरपी ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक कार्रवाई की। पुलिस ने 16 साल पुराने आपराधिक मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पुरेशुक्लन, मिसरौली निवासी राहुल शुक्ला उर्फ राघवेंद्र शुक्ला (43) के रूप में हुई है। वह साल 2010 से दर्ज एक मुकदमे में कोर्ट से जारी वारंट के बाद से फरार चल रहा था। जीआरपी के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद चोरी-छिनैती की घटनाओं को रोकना और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत यह कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जीआरपी के उपनिरीक्षक सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने राहुल शुक्ला को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि वह एक पुराने मुकदमे में वांछित वारंटी है। पुलिस के अनुसार, राहुल शुक्ला के खिलाफ जीआरपी थाना प्रयागराज में मुकदमा अपराध संख्या 290/2010 दर्ज है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 41, 411 और 413 के तहत दर्ज किया गया था। मुकदमे का एसटी नंबर 300/2011 है। ये धाराएं चोरी की संपत्ति से जुड़े अपराधों और ऐसी संपत्ति को रखने या उससे जुड़े लेनदेन से संबंधित हैं। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रेलवे अरुण कुमार पाठक की देखरेख और जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी ने आरोपी से पूछताछ की। जरूरी कानूनी और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद सोमवार को ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan