crime
19 दिन से हड़ताल कर रहे 259 पटवारियों को नोटिस:पांच तहसीलों के एसडीएम ने काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया,गैरहाजिरी पर कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर जिले के 259 पटवारी 19 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे तहसीलों में राजस्व से जुड़े काम ठप हो गए हैं। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के एसडीएम ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस में पटवारियों से तुरंत काम पर लौटकर कार्यभार संभालने और उसी दिन तहसीलदार के जरिए लिखित जवाब देने को कहा गया है। तय तारीख पर मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने या जवाब नहीं देने पर नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिना अनुमति 13 अक्टूबर से हैं हड़ताल पर नोटिस के मुताबिक, पटवारी 13 अक्टूबर से सक्षम अधिकारी की अनुमति या मंजूर छुट्टी के बिना काम पर नहीं आए हैं। इससे समय पर पूरे किए जाने वाले सरकारी काम प्रभावित हो रहे हैं। ये काम हुए प्रभावित हड़ताल के कारण डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए किसानों के रिकॉर्ड का सत्यापन ठप है। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जांच रिपोर्ट, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व अदालतों के मामलों के काम पर भी असर पड़ा है। फसल नुकसान का सर्वे भी रुका नोटिस में चक्रवाती तूफान से अलग-अलग इलाकों में हुई फसल क्षति का जल्द सर्वे और नुकसान का आकलन करने की जरूरत बताई गई है। पात्र किसानों को राहत देने की कार्रवाई भी की जानी है। पटवारियों की गैरहाजिरी से इन कामों में देरी हो रही है। वेतन और नौकरी पर भी मांगा जवाब एसडीएम ने पटवारियों से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, उस अवधि के वेतन और सेवा लाभों पर कार्रवाई तथा गैरहाजिरी को सेवा में व्यवधान यानी ‘ब्रेक इन सर्विस’ मानने के बारे में जवाब मांगा है।
Read full article on Bhaskar