politics
1984 सिख दंगों को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, राजीव गांधी के बयान का किया जिक्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों में हजारों बेगुनाह सिख भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, बच्चे अनाथ हो गए थे और कई महिलाएं विधवा हो गई थीं. उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के अलावा दंगों का ऐसा संवेदनहीन वर्णन कोई और नहीं कर सकता.
Read full article on Aaj Tak