Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

2 महीने से वेतन नहीं, नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन:सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ बीआरसी से चांदनी चौक तक पैदल मार्च

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
2 महीने से वेतन नहीं, नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन:सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ बीआरसी से चांदनी चौक तक पैदल मार्च
नियोजित शिक्षकों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बिहार राज्य शिक्षक संघ के आह्वान पर दर्जनों शिक्षकों ने बीआरसी से चांदनी चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखें, मौके से आई तस्वीरें... प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने बताया कि एक ही विद्यालय में कार्य कर रहे विशिष्ट और बीपीएससी शिक्षकों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन नियोजित शिक्षकों को पिछले दो महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार की इस भेदभावपूर्ण नीति पर कड़ा ऐतराज जताया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। कई शिक्षक व शिक्षिकाएं बीमार हैं और पैसों के अभाव में इलाज कराने में असमर्थ हैं। बच्चों की फीस देने और घर का खर्च चलाने के लिए उन्हें कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा मंत्री से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन एक साथ जारी नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और अधिक तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan