Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

2 सितंबर मेरठ बंद के लिए व्यापारियों ने किया जनसंपर्क:मेरठ बार एसोसिएशन और प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन का मिला समर्थन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 4 views
2 सितंबर मेरठ बंद के लिए व्यापारियों ने किया जनसंपर्क:मेरठ बार एसोसिएशन और प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन का मिला समर्थन
2 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। जनसंपर्क के दौरान लोगों को बंद के उद्देश्य और व्यापारियों की मांगों के बारे में जानकारी दी गई। व्यापारियों ने मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर बंद के लिए समर्थन मांगा। इस पर बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज आलम ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधि कुछ दिन पहले भी अपनी मांगों को लेकर बार एसोसिएशन के पास आए थे। उस समय भी एसोसिएशन ने व्यापारियों को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि मेरठ बार एसोसिएशन व्यापारियों के साथ है और 2 सितंबर को होने वाले बंद में भी पूरा समर्थन दिया जाएगा। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से भी व्यापारियों को पूर्ण समर्थन देने की बात कही गई। हॉस्पिटल संचालकों ने कहा कि 2 सितंबर को हॉस्पिटल बंद रखकर सभी लोग निर्धारित धरना स्थल पर पहुंचेंगे और व्यापारियों के आंदोलन को मजबूती देंगे। इसके लिए हॉस्पिटल संचालकों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से जनसंपर्क भी किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने अलग-अलग बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की। व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन को मजबूती तभी मिलेगी, जब बाजार से लेकर अन्य व्यापारिक संस्थान तक सभी लोग इसमें एकजुट होकर शामिल होंगे। व्यापारियों का कहना है कि शास्त्री नगर और सेंट्रल मार्केट समेत शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को बचाने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी को 2 सितंबर के बंद में शामिल होना चाहिए। व्यापारियों ने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग बंद का समर्थन करें और धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाएं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan