Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

20 लाख के 109 गुमे मोबाइल लोगों को वापस लौटाए:एमपी, यूपी, महाराष्ट्र में एक्टिव थे फोन; पुलिस इस साल 383 रिकवर कर चुकी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
20 लाख के 109 गुमे मोबाइल लोगों को वापस लौटाए:एमपी, यूपी, महाराष्ट्र में एक्टिव थे फोन; पुलिस इस साल 383 रिकवर कर चुकी
खंडवा पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सहयोग’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 109 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 20 लाख 48 हजार रुपए है। गुरुवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने सभी 109 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने खंडवा पुलिस का आभार जताया। एसपी अगम जैन ने बताया कि, जिले में गुम मोबाइल की पतारसी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर सेल के साथ सभी थाना प्रभारी को मोबाइल की तकनीकी जानकारी जुटाकर उन्हें ट्रेस करने और बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। महाराष्ट्र, यूपी और एमपी तक पहुंची पुलिस की टीमें बरामद किए गए मोबाइल फोन प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग स्थानों से ट्रेस किए गए। पुलिस टीमों ने तकनीकी जानकारी और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बरामद किया। बरामद मोबाइल में कुछ ऐसे फोन भी शामिल हैं, जो वर्ष 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए थे। वहीं, वर्ष 2026 में गुम हुए कुछ मोबाइल भी पुलिस ने करीब 20 से 25 दिन के भीतर ट्रेस कर लिए। किस थाने के कितने मोबाइल बरामद इस कार्रवाई में सबसे अधिक मोबाइल कोतवाली और खालवा थाना क्षेत्र से 18-18 बरामद किए गए। वहीं मांधाता थाना क्षेत्र से 16 मोबाइल मिले। अन्य थानों से भी मोबाइल बरामद किए गए। कुल 109 मोबाइल की कीमत 20.48 लाख रुपए थी। 2026 में अब तक 383 मोबाइल लौटाए पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन सहयोग के तहत साल 2026 में अब तक कुल 383 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 66 लाख 48 हजार रुपए है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस किए गए हैं। मोबाइल गुम हो तो CEIR और संचार साथी का उपयोग करें मोबाइल वापस करने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आवेदकों और मौजूद लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी। पुलिस ने मोबाइल गुम होने की स्थिति में संचार साथी ऐप और CEIR पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी। इसके जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने और उसकी जानकारी दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan