Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

2027 में अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सपा सरकार-हरेंद्र मलिक:मुजफ्फरनगर में बोले- सरकार बनी तो आपका छोटा भाई पंकज बनेगा मंत्री

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
2027 में अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सपा सरकार-हरेंद्र मलिक:मुजफ्फरनगर में बोले- सरकार बनी तो आपका छोटा भाई पंकज बनेगा मंत्री
मुजफ्फरनगर में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम तितावी गांव स्थित पीटी ऊषा कन्या इंटर कॉलेज में सांसद हरेंद्र मलिक की ओर से आयोजित बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान हरेंद्र मलिक ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। चरथावल से पंकज को मंत्री बनाने का दावा सांसद हरेंद्र मलिक ने चरथावल विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद चरथावल से “आपका छोटा भाई पंकज” उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े पद पर मंत्री बनेगा। सांसद के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई। 36 बिरादरियों से सहयोग की अपील हरेंद्र मलिक ने कहा कि आने वाले समय में जनता प्रदेश की मौजूदा सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और क्षेत्र की जनता के सामने अपनी बात रखेंगे। उन्होंने क्षेत्र की 36 बिरादरियों से पार्टी को सहयोग देने की अपील की। सांसद ने कहा कि सभी बिरादरियों का साथ और सहयोग मिलने पर ही पार्टी और कार्यकर्ता चुनाव में कामयाबी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। स्थानीय समस्याओं पर भी हुई चर्चा बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जारी रखते हुए उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और संबंधित मुद्दों को उठाया जाएगा। हरेंद्र मलिक के बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले चरथावल क्षेत्र में सपा की चुनावी सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan