top
2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP का सियासी पारा हाई, JPNIC को योगी सरकार ने 30 साल की लीज पर दिया तो भड़क उठे अखिलेश यादव
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले लखनऊ का जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी विवाद का नया मुद्दा बन गया है. योगी सरकार की कैबिनेट ने जेपीएनआईसी को 30 साल की लीज पर वृंदावन बॉटलर्स और रॉकवुड होटल्स को देने का फैसला किया है.. विपक्ष का आरोप है कि जनता के पैसे से बनी इस बड़ी सरकारी संपत्ति को निजी कंपनियों को बेहद कम कीमत पर दिया जा रहा है. समाजवादी पार्टी इसे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत से जोड़कर सरकार पर निशाना साध रही है. अखिलेश यादव ने सौदे पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार को घेरा और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप लगाया. वहीं योगी सरकार का कहना है कि जेपीएनआईसी में पिछली सरकार के दौरान अनियमितताएं हुई थीं और इसी वजह से इसकी जांच कराई गई थी. जेपीएनआईसी पिछले कई वर्षों से बंद रहा है और 2023 में अखिलेश यादव के यहां पहुंचने को लेकर भी बड़ा राजनीतिक विवाद हुआ था. अब लीज के फैसले ने पुराने विवाद को फिर जिंदा कर दिया है और 2027 के चुनाव से पहले यह इमारत यूपी की सियासत का बड़ा मुद्दा बनती दिख रही है.
Read full article on State Mirror Hindi