Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

23 दिन बाद ताबूत में घर लौटा नदीम:कल होगा सुपुर्द-ए-खाक, अयोध्या के युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में हुई थी मौत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
23 दिन बाद ताबूत में घर लौटा नदीम:कल होगा सुपुर्द-ए-खाक, अयोध्या के युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में हुई थी मौत
अयोध्या के रुदौली में शुक्रवार देर शाम 30 वर्षीय नदीम का शव ताबूत में घर पहुंचा। 22 जुलाई को सऊदी अरब में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। शव पहुंचते ही पत्नी, माता-पिता और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। नदीम रुदौली के पूरे हुसैन खां मोहल्ले का रहने वाला था। वह करीब पांच साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था। 5 मई 2026 को भी वह रोजगार के लिए सऊदी गया था। 22 जुलाई को अल कासिम के बुरैदा स्थित तस्लीया इलाके में सड़क हादसे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। पूर्व विधायक अब्बास अली रुश्दी और रुदौली चेयरमैन जब्बार अली भी शव लेने एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से शव को रुदौली लाया गया। नदीम की मौत की खबर के बाद से ही परिवार सदमे में था। ताबूत खुलते ही पत्नी और परिजन बिलख पड़े। मोहल्ले में भी शोक की लहर है। पूर्व विधायक रुश्दी ने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान मोहम्मद हशीब, शुबराती, रियासत अली, इमरान अहमद, मोहम्मद नफीस, मुमताज राइन, पूर्व प्रधान पवन यादव और एडवोकेट कमलेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan