Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

25 हजार का इनामी साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार:सोनभद्र में AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर करता था ब्लैकमेल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 5 views
25 हजार का इनामी साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार:सोनभद्र में AI से आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर करता था ब्लैकमेल
सोनभद्र की बभनी थाना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले में 25 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी वारिस खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, संबंधित सिमकार्ड और 1,050 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामला 5 जून 2026 को सामने आया था। बीजपुर थाना क्षेत्र के भीमना गांव निवासी प्रवेश कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रवेश के मोबाइल पर लगातार अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही थीं। इसके साथ ही उसके बैंक खाते से रकम भी ट्रांसफर हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड से राजस्थान तक पहुंचे पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने प्रवेश के मोबाइल फोन, तकनीकी साक्ष्यों और बैंक स्टेटमेंट का विश्लेषण किया। इसमें मामले के तार राजस्थान के अलवर क्षेत्र से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और संदिग्ध वारिस खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 500 रुपए में लैपटॉप का विज्ञापन पुलिस जांच में सामने आया कि वारिस खान फेसबुक पर करीब 500 रुपए में लैपटॉप बेचने का विज्ञापन पोस्ट करता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से डिलीवरी, टैक्स, बिल और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराई जाती थी। इसी तरीके से प्रवेश कुमार से भी करीब 14 हजार रुपए की ठगी की गई। पैसे वापस मांगने पर AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें पुलिस के अनुसार, प्रवेश ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पुलिस जांच में लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग को प्रवेश के आत्महत्या करने से जोड़कर देखा जा रहा है। चार राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें मिलीं ऋषभ रुणवाल के मुताबिक आरोपी के बैंक खातों से जुड़े NCRP (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) रिकॉर्ड की जांच में हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से साइबर धोखाधड़ी की चार शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। तकनीकी और बैंकिंग साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की अपील- सस्ते सामान के विज्ञापनों से रहें सावधान पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले बेहद सस्ते सामान के विज्ञापनों पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan