Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

30 साल बाद बनेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वतंत्र भवन:बागपत में एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस लाइन में भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
30 साल बाद बनेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वतंत्र भवन:बागपत में एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस लाइन में भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
बागपत जनपद गठन के करीब 30 साल बाद पुलिस विभाग को अपना स्वतंत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए अलग भवन नहीं था। नए भवन के निर्माण से पुलिस प्रशासन को कार्यालय संचालन और विभागीय कामकाज के लिए व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। 1997 में हुआ था जनपद का गठन बागपत जनपद का गठन वर्ष 1997 में हुआ था। इसके बाद से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वतंत्र भवन का निर्माण नहीं हो पाया था। करीब तीन दशक बाद पुलिस लाइन परिसर में नए भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इससे पुलिस विभाग के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। निर्धारित समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खेकड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर बागपत सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan