Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

35 दिन पहले भाजपा में आए 'बॉबी' बनेंगे सभापति!:पेट्रोल पंप और कपड़ों का कारोबार; कांग्रेस से प्रोपर्टी डीलर मैदान में, पढ़ें- दावेदारों की प्रोफाइल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
35 दिन पहले भाजपा में आए 'बॉबी' बनेंगे सभापति!:पेट्रोल पंप और कपड़ों का कारोबार; कांग्रेस से प्रोपर्टी डीलर मैदान में, पढ़ें- दावेदारों की प्रोफाइल
बाड़मेर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। यहां 35 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए उम्मीदवार के सभापति बनने की पूरी संभावना है। दरअसल, वार्ड 15 से निर्वाचित पार्षद गौतम जैन (बॉबी) को भाजपा ने सभापति पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने वार्ड 32 से जीते पार्षद जयमल सिंह को पार्टी सिंबल देकर मैदान में उतारा है। 55 वार्ड वाली नगर परिषद में भाजपा के 29, कांग्रेस के 21 और 5 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। ऐसे में भाजपा के पास 5 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ बहुमत का आंकड़ा है। सभापति पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से गौतम जैन, गंगाविशन अग्रवाल और सुनील सिंघवी के नाम से नामांकन दाखिल करवाए गए। इसके बाद पार्टी ने गौतम जैन को सिंबल देकर अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया। हालांकि साख बचाने के लिए कांग्रेस की ओर से दो पार्षदों के नाम से 3 नामांकन दाखिल करवाए गए थे। इनमें से जयमल सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया। अब पढ़िए- प्रत्याशियों की प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण 35 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे बॉबी गौतम जैन ने करीब 35 दिन पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष अनंरात विश्नोई और महामंत्री महावीर सिंह चूली ने उनके घर पहुंचकर भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें वार्ड 15 से टिकट दिया। जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी कपिल जैन को 107 वोट से हराकर चुनाव जीता। उन्हें 524 वोट मिले। गौतम जैन के सभापति उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे उनकी आरएसएस बैकग्राउंड को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के साथ ही उनका नाम सभापति पद के संभावित चेहरों में चर्चा में आ गया था। वार्ड 15 में लंबे समय से कांग्रेस का प्रभाव रहा है और भाजपा को यहां मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों ने गौतम जैन से संपर्क कर उन्हें भाजपा में शामिल कराया और चुनाव मैदान में उतारा। गौतम जैन 11वीं पास हैं और चुनावी शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 2.15 करोड़ रुपए है। उनके बड़े भाई पारसमल जैन लंबे समय से भाजपा समर्थक रहे हैं। जैन परिवार का कोयला ट्रेडिंग और पेट्रोल पंप का कारोबार है। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा अहमदाबाद में कपड़ा कारोबार करता है। गौतम जैन दो बार नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी रह चुके हैं और वर्तमान में भी ट्रस्टी हैं। बाइक पर लिखे ‘बॉबी’ से पड़ा नाम गौतम जैन को बॉबी कहे जाने के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा भी मशहूर है। उनके चाचा के अनुसार, उन्होंने गौतम को एक राजदूत बाइक दी थी, जिस पर ‘बॉबी’ लिखा हुआ था। इसके बाद लोगों ने बाइक पर लिखे नाम से ही गौतम को बॉबी कहना शुरू कर दिया और यही नाम उनकी पहचान बन गया। कांग्रेस ने जयमल सिंह पर जताया भरोसा कांग्रेस ने वार्ड 32 से जीते जयमल सिंह को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले उनकी पत्नी लक्ष्मी कंवर पार्षद रह चुकी हैं। जयमल सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं और 12वीं पास हैं। चुनावी शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 74.20 लाख रुपए है। बाड़मेर में छठी बार जैन समाज से सभापति बाड़मेर नगर परिषद में अब तक 12 बोर्ड बने हैं। इनमें छह बार जैन समाज से सभापति रहे हैं। सुरतानमल जैन दो बार, जबकि सुशीला मेहता, मेवाराम जैन, उषा जैन और लूणकरण बोथरा एक-एक बार सभापति रहे हैं। अब 13वां बोर्ड बनने जा रहा है। बाड़मेर शहर के कई वार्डों में जैन समाज के मतदाताओं की संख्या प्रभावी मानी जाती है, जिससे सभापति पद के चुनाव में भी समाज की भूमिका चर्चा में रहती है। ..................................... बाड़मेर चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... बाड़मेर में 15 साल बाद भाजपा को बहुमत:नगर परिषद के 55 में से 29 वार्डों में जीती; चौहटन में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने बढ़त बनाते हुए 29 वार्डों में जीत दर्ज की है। पार्टी ने करीब 15 साल बाद बहुमत हासिल किया है। जबकि कांग्रेस को 21 वार्डों में जीत मिली है। वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। पूरी खबर पढ़िए बाड़मेर में सभापति की दौड़ में 4 नाम आगे:भाजपा में गौतम, कैलाश और गंगाविशन के नाम पर मंथन; कांग्रेस से 3 पार्षद कर सकते हैं नामांकन बाड़मेर नगर परिषद और चौहटन नगर पालिका में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब सभापति और अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। भाजपा ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर दी है और अब एक-एक पार्षद से वन-टू-वन रायशुमारी कर संभावित चेहरों पर मंथन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan