Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

350 किलो पनीर प्रथम दृष्टया मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त मिलने पर नष्ट, एक नमूना जांच के लिए भेजा।

📰 Facewarta 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 4 views
गौतमबुद्धनगर। फेस वार्ता: आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपदवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय अधिकारी दूध एवं दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 21 और 22 अगस्त 2026 की रात्रि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार एवं अमर बहादुर सरोज की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने दिल्ली सहित एनसीआर के जिलों में पनीर की आपूर्ति करने वाली महगोरा, अलीगढ़ स्थित सुरेंद्र की डेयरी का लगभग 350 किलोग्राम पनीर वाहन संख्या UP 85 GT 2219 से सप्लाई के लिए ले जाते हुए लखनावली, ग्रेटर नोएडा में पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया पनीर मिलावटी एवं मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत हुआ। विस्तृत जांच के लिए पनीर का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं शेष लगभग 350 किलोग्राम पनीर को विनष्टीकरण के लिए जब्त कर लखनावली, ग्रेटर नोएडा स्थित सिद्ध बाबा डेयरी में सुरक्षित रखवाया गया। 22 अगस्त की सुबह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से लगभग 350 किलोग्राम पनीर को नष्ट करा दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान लगातार संचालित किया जाएगा और खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जाएगी। अभियान का उद्देश्य जनपदवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।
Read full article on Facewarta

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan