business
360 किमी की स्पीड, 640 लोगों की कैपेसिटी, जापानी बुलेट ट्रेन से कितनी अलग है रूसी इवोल्गा एफजी
भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने अपनी नई ट्रेन तकनीक के साथ साझेदारी का प्रस्ताव दिया है. ट्रांसमैशहोल्डिंग ने इनोप्रोम इंडिया में 360 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली इवोल्गा एफजी का कॉन्सेप्ट पेश किया है. यह ऐसे समय में आया है जब भारत मुंबई-अहमदाबाद के बाद 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर काम आगे बढ़ा रहा है. जापान की शिंकानसेन तकनीक से अलग रूस का प्रस्ताव भारत में मिलकर हाई-स्पीड ट्रेन विकसित करने और स्थानीय उत्पादन की दिशा में है.
Read full article on News 18 Hindi