Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

4 दिन से लापता महिला का शव नहर में मिला:मैनपुरी में परिजनों से नाराज होकर लगाई थी छलांग, जांच जारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
4 दिन से लापता महिला का शव नहर में मिला:मैनपुरी में परिजनों से नाराज होकर लगाई थी छलांग, जांच जारी
मैनपुरी में मंगलवार रात लापता हुईं 65 वर्षीय शकुंतला देवी का शव शुक्रवार दोपहर नगला ऊसर के पास बेवर ब्रांच नहर से बरामद हुआ। पुलिस और ग्रामीण गोताखोर चार दिन से उनकी तलाश कर रहे थे। नहर में कई दिन तक रहने के कारण शव फूल चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव का है। नहर किनारे मिली थीं चप्पल और डंडा बलरामपुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी रुकुमपाल मंगलवार रात करीब 10 बजे परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। बुधवार सुबह नहर किनारे उनकी चप्पल और डंडा मिला। इसके बाद परिजनों ने उनके नहर में डूबने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू कराया। बुधवार से शुक्रवार तक नहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई। नगला ऊसर के पास मिला शव शुक्रवार दोपहर नगला ऊसर के पास बेवर ब्रांच नहर में महिला का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने उसकी पहचान शकुंतला देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले शकुंतला देवी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके सिर में चोट आई थी। उनका कहना है कि इसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार रात घर से निकलने के बाद से ही परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस कर रही मामले की जांच कुरावली इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि महिला की तलाश में चार दिन से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शुक्रवार को नगला ऊसर के पास बेवर ब्रांच नहर से उनका शव बरामद हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan