top
40 घंटे से रखा शव, अंतिम संस्कार से इनकार:परिजन बोले- सभी आरोपी गिरफ्तार हों, बुलडोजर कार्रवाई की जाए
प्रतापगढ़ में लीलापुर थाना क्षेत्र में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की हत्या के मामले में शनिवार शाम 6 बजे तक परिजनों का प्रदर्शन जारी रहा। 40 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होंगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। गुरुवार रात हुई थी सौरभ की हत्या हरिहरपुर सिंधौर गांव निवासी मोतीलाल विश्वकर्मा का 30 वर्षीय बेटा सौरभ विश्वकर्मा लालगंज के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। गुरुवार रात बाइक से घर लौटते समय लक्ष्मणपुर के पास कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 6 अज्ञात समेत 6 लोगों पर हत्या का मुकदमा मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय उर्फ बड़े तिवारी, उनके बेटे सौरभ, दरोगा तिवारी, सोनू, अनुज और अशोक तिवारी समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी अवधेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शनिवार सुबह पुलिस ने सौरभ तिवारी और घटना में शामिल मिंटू उपाध्याय को भी गिरफ्तार कर लिया। कोटे की दुकान निलंबित और सील प्रशासन ने आरोपियों से संबंधित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर भी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता और खाद्यान्न कम मिलने पर एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह ने डांडी ग्राम सभा की कोटे की दुकान को निलंबित कर सील कर दिया। जिला पूर्ति विभाग ने भी आरोपी से संबंधित कोटे को सीज किया है। कार्रवाई के दौरान सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी मौजूद रहे। 6 मांगों पर अड़े परिजन गिरफ्तारियां होने के बावजूद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी मांगों में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, उनके सरकारी सस्ते गल्ले के लाइसेंस रद्द करना, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक शस्त्र लाइसेंस देना शामिल है।
Read full article on Bhaskar