Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

📰 Abp News 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
कई बार छोटी-सी खरीदारी में भी ग्राहकों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होती. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां 5 रुपये के Lay’s चिप्स के पैकेट को लेकर उपभोक्ता आयोग तक शिकायत पहुंच गई. ग्राहक का दावा था कि पैकेट पर 15 ग्राम चिप्स होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अंदर से केवल 4 ग्राम चिप्स निकले. मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने चिप्स बनाने वाली कंपनी PepsiCo को ग्राहक को मुआवजा देने का निर्देश दिया है. ग्राहक ने इस मामले को लेकर सामान बेचने वाली कंपनी मेट्रो केश एंड कैरी से शिकायत की, लेकिन वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद 6 अप्रैल 2022 को उन्होंने जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-II में शिकायत दर्ज कराई. इसमें अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी का आरोप लगाया गया. दूसरी तरफ, मेट्रो केश एंड कैरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उत्पाद में वजन की कमी निर्माण के दौरान हुई हो सकती है. इसलिए इसकी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए. PepsiCo को देने होंगे 8 हजार रुपये 17 सितंबर 2026 को आयोग ने मामले पर अपना फैसला सुनाया. आयोग ने पेपसिको इंडिया होलिडिंगस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि मेट्रो केश एंड कैरी के खिलाफ दर्ज शिकायत खारिज कर दी. PepsiCo को नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई, इसलिए उसके खिलाफ एकतरफा कार्यवाही की गई. आयोग ने कंपनी को ग्राहक के मानसिक उत्पीड़न के लिए 5 हजार और मुकदमे के खर्च के रूप में 3 हजार रुपये देने का आदेश दिया. इसके अलावा 5 रुपये की खरीद राशि भी 6 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटानी होगी. यह ब्याज 6 अप्रैल 2022 से भुगतान होने तक लागू रहेगा. कंपनी को 8 हुजार रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च एक महीने के भीतर देना होगा. देरी होने पर इस रकम पर भी आदेश की तारीख से 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देना पड़ेगा. 15 ग्राम की जगह मिले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स यह मामला जयपुर के रहने वाले चंद्रमण जालान से जुड़ा है, जो जालान बिलडिंग एंड हार्डवेयर स्टोर के मालिक हैं. उन्होंने 10 नवंबर 2020 को मेट्रो केश एंड कैरी से घर पर मेहमानों के लिए कई खाद्य सामग्री खरीदी थी. इसी खरीदारी में 5 रुपये का Lay’s चिप्स पैकेट भी शामिल था. जालान के मुताबिक, जब उन्होंने मेहमानों को चिप्स परोसने के लिए पैकेट खोला तो उन्हें उसका वजन सामान्य से काफी कम महसूस हुआ. इसके बाद उन्होंने पैकेट में मौजूद चिप्स का वजन किया. जांच में कथित तौर पर केवल 4 ग्राम चिप्स मिले, जबकि पैकेट पर कुल वजन 15 ग्राम लिखा हुआ था.
Read full article on Abp News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan