Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?

📰 Abp News 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
55 लाख की संपत्ति, जीरो कर्ज, फिर से शादी रचाने वाले उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ कितनी?
जम्मू-कश्मीर की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में से एक और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. सीएम उमर अब्दु्ल्ला ने आज पत्रकार निधि राजदान से शादी की है. यह उनकी दूसरी शादी है. उमर अब्दुल्ला की उम्र 56 साल है. जानिए इनके पास कितनी संपत्ति है. साल 2024 में गांदरबल विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के तौर पर चुनाव लड़ने वाले उमर अब्दुल्ला ने अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है, वो कई बड़े नेताओं से बिल्कुल अलग है. हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 55.2 लाख रुपए है. हलफनामे में उमर ने अपनी सालाना आय 14.5 लाख रुपए बताई है. सीएम उमर के खिलाफ कोई आपराधिक केस भी नहीं है. उमर अब्दुल्ला के सिर पर नहीं है कोई कर्ज दरअसल आम तौर पर देखा जाता है कि इतने बड़े नेता के पास करोड़ों की संपत्ति होती है, लेकिन उमर अब्दुल्ला की संपत्ति काफी साधारण मानी जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि उन पर कोई कर्ज भी नहीं है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी दूसरी सगाई और शादी को लेकर चर्चा काफी तेज थी. हालांकि उमर ने खुद इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन समर्थकों का कहना था कि एक सुलझे हुए और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के तौर पर अब वो अपनी निजी जिंदगी में भी नया अध्याय शुरू करना चाहते हैं. पिता फारूक अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति? उमर अब्दुल्ला के पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की कुल संपत्ति 2019 के लोकसभा चुनाव में दाखिल उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार लगभग 12.19 करोड़ रुपए है. उनके नाम कोई भी बैंक कर्ज या देनदारी दर्ज नहीं है. उनकी कुल कमाई में से 1.59 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें जेएंडके बैंक, एचडीएफसी और एसबीआई जैसे बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट, रिलायंस जैसी कंपनियों के शेयर, दो गाड़ियां (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और महिंद्रा स्कॉर्पियो) और लगभग 10 लाख रुपये की नकदी शामिल है. वहीं, उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा 10.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का है. इसमें श्रीनगर के सौरा में कृषि और गैर-कृषि भूमि, श्रीनगर की व्यावसायिक संपत्तियों में एक-तिहाई हिस्सा, साथ ही श्रीनगर के गुपकार रोड और जम्मू के भटिंडी स्थित उनके आवासीय मकान और जमीनें शामिल हैं.
Read full article on Abp News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan