Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

600 किलो दूषित मावा, 45 किलो एक्सपायरी घी नष्ट:खाद्य सुरक्षा दल की मनियां में कार्रवाई, दो डेयरियों से नमूने लिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 3 views
600 किलो दूषित मावा, 45 किलो एक्सपायरी घी नष्ट:खाद्य सुरक्षा दल की मनियां में कार्रवाई, दो डेयरियों से नमूने लिए
दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को धौलपुर के मनियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलो दूषित और दुर्गंधयुक्त मावा तथा 45 किलो एक्सपायरी वनस्पति घी मौके पर नष्ट करवाया। टीम ने दो डेयरियों की जांच कर मावा, मिश्रित दूध, रिफाइंड पामोलीन तेल और क्रीम सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मीधर मावा प्लांट में मिला दूषित मावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह मीणा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी और जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा दल ने कुरसेड़ा खुर्द जसुपुरा स्थित लक्ष्मीधर मावा प्लांट की जांच की। यहां से मावा, मिश्रित दूध, रिफाइंड पामोलीन तेल और क्रीम के नमूने लिए गए। जांच के दौरान करीब 600 किलो मावा दूषित और दुर्गंधयुक्त मिला। टीम ने गड्ढा खुदवाकर इसे मौके पर ही नष्ट करवाया। इसके अलावा एक्सपायरी वनस्पति घी मिलने पर करीब 45 किलो घी भी नष्ट करवाया गया। दूसरी डेयरी से भी लिए नमूने खाद्य सुरक्षा दल ने कुरसेड़ा कला, तहसील मनियां स्थित मुकेश दूध डेयरी एवं मावा प्रोडक्ट की भी जांच की। यहां से मावा और क्रीम के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपावली तक जारी रहेगा मिलावट विरोधी अभियान डॉ. मीणा ने बताया कि त्योहार के दौरान दूध, मावा, पनीर, मिठाई, खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, वीरेंद्र परिहार, रविंद्र मीणा और दीक्षा के नेतृत्व में टीम जांच, नमूने लेने और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक जिलेभर में मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan