crime
9 साल की बच्ची से अश्लीलता:मेरठ में 22 साल के युवक ने किशोरी को घर में बुलाकर रेप का प्रयास किया
मेरठ के एक मोहल्ले में मंगलवार शाम को पड़ोस के रहने वाले 22 साल के युवक ने एक 9 साल की बच्ची को समान मंगाने के बहाने से अपने घर बुला लिया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी से अश्लीलता करते हुए रेप का प्रयास किया। किशोरी किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। उसने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार के लोग आरोपी की शिकायत करने पहुंचे तो उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की। घटना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी की है। बच्ची के परिवार वालों ने आरोपी के मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। किशोरी को घर में बुलाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज और शिकायती पत्र लेकर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar