Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट आए जेई:धड़ से अलग हो गए दोनों पैर, लाइन चेक करने के दौरान हुआ हादसा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 3 views
आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट आए जेई:धड़ से अलग हो गए दोनों पैर, लाइन चेक करने के दौरान हुआ हादसा
आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर रेलवे विभाग के अवर अभियंता ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर धड़ से अलग हो गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सीएचसी सैंया में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन अस्पताल आगरा रेफर किया गया, जहां शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अवर अभियंता डाउन ट्रैक को चेक कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। अवर अभियंता रेलवे के एफएमआई विभाग में तैनात थे। हादसा आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर सैंया कस्बे के पास मंगलवार शाम 5:30 बजे हुआ। 3 तस्वीरें देखिए... अब पढ़िए पूरा मामला रेलवे के एफएमआई विभाग में मनोज सैनी अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। मनोज सैनी शाम करीब 5:30 बजे जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास ब्लॉक लेकर मशीन से नीचे उतरे थे। इसके बाद वह डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान भाड़ई की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर कट कर अलग हो गए। हादसे के समय ट्रैक के पास काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सैंया पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल मनोज सैनी को तत्काल सीएचसी सैंया पहुंचाया। शाम 7 बजे हुई मौत सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएन हॉस्पिटल, आगरा रेफर कर दिया। एसएन अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज सैनी का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले से संबंधित जानकारी जुटाई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan