top
आगरा में घर के अंदर जिंदा जल गया कोचिंग संचालक, भाई-भांजी लापता; धुआं देख पड़ोसियों ने दी पुलिस को खबर
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दस में रविवार सुबह एक मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घर से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने पहले इसे पूजा-पाठ से निकलने वाला धुआं समझा, लेकिन काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जांच की तो कोचिंग संचालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस, निवासी जगतपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन