Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आगरा में कैलाश मंदिर मेले से पहले पुलिस अलर्ट:रामबाग चौराहे पर संभाला मोर्चा, कांवड़ियों की बड़ी संख्या को लेकर रूट डायवर्जन लागू

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
आगरा में कैलाश मंदिर मेले से पहले पुलिस अलर्ट:रामबाग चौराहे पर संभाला मोर्चा, कांवड़ियों की बड़ी संख्या को लेकर रूट डायवर्जन लागू
सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर में लगने वाले मेले और जलाभिषेक को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए शहर में आंतरिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। रविवार सुबह से ही रामबाग चौराहे पर यातायात पुलिस और डिविजन चौकी का फोर्स तैनात कर दिया गया। परिक्रमा मार्ग पर पुलिस की नजर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी परिक्रमा मार्ग पर लगातार यातायात संभाल रहे हैं। वाहनों को डायवर्ट कर कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जा रहा है। पुलिस का फोकस भीड़ के दौरान जाम और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने पर है। हेल्प डेस्क से श्रद्धालुओं की मदद रामबाग चौराहे समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। हेल्प डेस्क के जरिए कांवड़ियों को रूट और मंदिर तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। पुलिसकर्मी लगातार मार्ग की निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को कैलाश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने पहले से ही व्यवस्थाएं संभाल ली हैं, ताकि कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित रहे और शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan