Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आगरा में ट्रेन की चपेट में आए इंजीनियर की मौत:ब्लॉक लेकर मशीन से उतरे थे, दोनों पैर कटे; इलाज के दौरान तोड़ा दम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 2 views
आगरा में ट्रेन की चपेट में आए इंजीनियर की मौत:ब्लॉक लेकर मशीन से उतरे थे, दोनों पैर कटे; इलाज के दौरान तोड़ा दम
संभल के चंदौसी निवासी रेलवे इंजीनियर मनोज सैनी (32) की मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे आगरा में विभागीय काम के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा जजावुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से उनके दोनों पैर कट गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब ढाई घंटे इलाज के बाद रात 8 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्लॉक लेकर डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे मनोज सैनी आगरा रेलवे के एफएमआई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। उनके पिता प्रेमचंद सैनी के अनुसार, मंगलवार शाम मनोज विभागीय कार्य के लिए ब्लॉक लेकर मशीन से नीचे उतरे थे। इसके बाद वह डाउन ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान भाड़ई की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खुद मोबाइल से साथियों को दी सूचना हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मनोज ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने मोबाइल से साथी कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। करीब 20 मिनट बाद साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने करीब ढाई घंटे तक उनका इलाज किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार रात करीब 8 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी के लिए परिवार देख रहा था रिश्ते मनोज के निधन की खबर मिलते ही परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए। वह अविवाहित थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पिता प्रेमचंद ने बताया कि परिवार उनकी शादी के लिए रिश्ते देख रहा था और सभी लोग शादी को लेकर उत्साहित थे। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचेगा शव पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मौलागढ़ के मझरा नारायणपुर लाया जाएगा। यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। रेलवे इंजीनियर की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan