Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

आगरा में अछनेरा जंक्शन का 22.50 करोड़ से कायाकल्प:बड़ा पुल, लिफ्ट, वेटिंग रूम और पार्किंग जैसी कई नई सुविधाएं मिलेंगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
आगरा में अछनेरा जंक्शन का 22.50 करोड़ से कायाकल्प:बड़ा पुल, लिफ्ट, वेटिंग रूम और पार्किंग जैसी कई नई सुविधाएं मिलेंगी
आगरा मंडल के अछनेरा जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 22.50 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। रेलवे का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा देना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत स्टेशन पर लगभग 3,040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नया स्टेशन भवन विकसित किया गया है। यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB) तैयार किया गया है। इसके साथ ही करीब 94 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट की सुविधा भी लगाई गई है, जिससे बुजुर्ग और सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी होगी। स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म शेल्टरों का विकास और सुदृढ़ीकरण किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए लगभग 3,700 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है, जिससे प्रवेश और निकास व्यवस्था बेहतर होगी। मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, आधुनिक प्रतीक्षालय, नए टिकट काउंटर, शौचालय ब्लॉक, व्यवस्थित पार्किंग एरिया और बेहतर सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है। इससे स्टेशन परिसर पहले से अधिक साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा। दिव्यांगजनों का रखा गया विशेष ध्यान दिव्यांगजन और जरूरतमंद यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। उनके लिए दिव्यांग अनुकूल टिकट काउंटर, रैंप और आरक्षित पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है, ताकि स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह सुगम हो सके। रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक बनाना और यात्री सुविधाओं में सुधार करना है। अछनेरा जंक्शन पर चल रहे कार्य इसी दिशा में एक अहम कदम हैं। कार्य पूरा होने के बाद अछनेरा से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan