top
आईसीआरएस के निस्तारण में लापरवाही पर 12 दरोगा लाइन हाजिर:सरकारी कामकाज में उदासीनता पर पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई, विभागीय जांच के भी आदेश
लखनऊ में जन शिकायतों और आईजीआरएस (IGRS) मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने 12 चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने पहले भी सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि शिकायतकर्ताओं को थाने और चौकी से ही राहत मिलनी चाहिए। जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद जन शिकायतों और आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ। सरकारी कामकाज के प्रति उदासीनता और लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ये 12 पुलिसकर्मी किए गए लाइन हाजिर 1. महिला उपनिरीक्षक राखी, चौकी प्रभारी विवेकखंड, गोमतीनगर। 2. मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जलसेतु, चिनहट। 3. दिवाकर सरोज, चौकी प्रभारी शिवानी विहार, गुडंबा। 4. वीर विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टैंड, आलमबाग। 5. दीपक पांडेय, चौकी प्रभारी नौबस्ता, मड़ियांव। 6. अशोक यादव, चौकी प्रभारी इंदौरा बाग, बीकेटी। 7. दीपक कुमार, सुशांत गोल्फ सिटी। 8. अतुल सिंह, मोहनलालगंज। 9. भगवान सिंह, दुबग्गा। 10. रजत सिंह, वजीरगंज। 11. भारत सिंह, पारा। 12. अनिल भगत, गौतमपल्ली।
Read full article on Bhaskar