Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आजमगढ़ : आवास मिला, लेकिन 9 माह बाद भी मजदूरी का इंतजार! लाभार्थियों ने बीडीओ से लगाई गुहार

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय ।। दो टूक ,आजमगढ़। सरकार गरीब और निराश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन विकासखंड स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही मामला मार्टीनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत भादों में सामने आया है, जहां आवास मिलने के कई माह बाद भी लाभार्थियों को मनरेगा के तहत मिलने वाली 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत भादों में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आधा दर्जन से अधिक पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। आरोप है कि अधिकांश लाभार्थियों को आवास निर्माण के साथ मिलने वाली 90 दिवस की मजदूरी अब तक नहीं मिल सकी है। 31 अगस्त को ग्राम पंचायत भादों निवासी शाहजहां पत्नी स्वर्गीय शहीद तथा सईदा पत्नी स्वर्गीय सुल्तान ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, लेकिन आवास मिलने के बाद भी मजदूरी के रूप में मिलने वाली धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया। लाभार्थियों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थियों का जल्द ही मास्टर रोल निकाला जाएगा और नियमानुसार मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। अब देखना यह है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद लाभार्थियों को कब तक मजदूरी की धनराशि मिल पाती है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan