Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आजमगढ़ के मोहम्मद अली जौहर पार्क में फहरा फटा तिरंगा:सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
आजमगढ़ के मोहम्मद अली जौहर पार्क में फहरा फटा तिरंगा:सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मौलाना मोहम्मद अली जौहर पार्क में फटा तिरंगा फहराया जाने का मामला सामने आया है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर पार्क में लहरा रहे फटे तिरंगे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से फटे तिरंगे को लहरा दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और बिलरियागंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप शुक्ला ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि यह झंडा फहराया नहीं गया था बल्कि विधायक निधि से लगाया गया था। हालांकि प्रशासन ने इसे उतरवा दिया है। जिला प्रशासन ने उतरवाया फटा झंडा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए झंडे को उतरवाया। इसके साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को लेकर और अधिक सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan