top
आजमगढ़ में पूजा पाठ करने के बहाने ठगी आरोपिता गिरफ्तार:25 हजार की इनामी महिला की तलाश में जुटी थी पुलिस
आजमगढ़ जिले में में पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली ₹25 हजार की इनामिया अभियुक्ता गिरफ्तार आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने पूजा-पाठ के बहाने घरों में प्रवेश कर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रही अभियुक्ता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 7 सितंबर 2026 को ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे सोमवार को आजमगढ़-मोहम्मदपुर दयालपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। 28 अगस्त 2025 को गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव में तीन अज्ञात महिलाओं ने पूजा-पाठ करने के बहाने एक महिला के घर में प्रवेश किया था। आरोप है कि महिलाओं ने आभूषण आदि लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया। मामले में 12 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्ताओं की पहचान सामने आने पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं और आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। जौनपुर जिले की रहने वाली है महिला जांच में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्ता जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर झमका गांव की रहने वाली है और अपने साथियों के साथ आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराध करती थी। इसके बाद गैंगचार्ट अनुमोदित होने पर गम्भीरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्ता के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर में ठगी व चोरी से संबंधित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गम्भीरपुर, फूलपुर, रानी की सराय और जौनपुर के मछलीशहर थाने के मामले शामिल हैं। ऐसे में जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है जहां से जेल रवाना कर दिया गया है।
Read full article on Bhaskar