politics
आजमगढ़ में धर्मांतरण का मामला आया सामने:सात महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को लिया गया हिरासत में, झाड़ फूंक और पैसे का लालच देकर कर रहे थे धर्मांतरण
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के नरहन खासगांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी जब बजरंग दल और स्थानीय लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को हिरासत में ले लिया है। और उन्हें थाना लाया गया है। इसके साथ ही इस मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस बोली 10 लोगों को लिया गया हिरासत में मऊ जिले के रहने वाला सोनू कुमार अपने साथ कुछ महिलाओं को लेकर जीयनपुर थाना क्षेत्र में बाइबल पढ़कर ईसाई धर्म के प्रति लोगों को प्रेरित कर रहा था। इस मामले की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इस बारे में सगड़ी के क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह का कहना है कि धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में से सात महिलाएं हैं और तीन पुरुष हैं। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें प्रार्थना सभा, पैसे के लालच और बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण के लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। हालांकि कई मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है।
Read full article on Bhaskar