Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

- आजाद मैदान में साहिल के मां-बाप का धरना शुरू

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 28, 2026 👁 1 views
- आजाद मैदान में साहिल के मां-बाप का धरना शुरू
आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला - आजाद मैदान में साहिल के मां-बाप का धरना शुरू - पुलिस ने दी शाम 6 बजे तक की इजाजत मुंबई (एजेंसी)। आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के पिता रवींद्र वाकोडे अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुंबई पुलिस ने उन्हें शाम छह बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी है। रवींद्र वाकोडे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। रवींद्र ने एक दिन पहले कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी की भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सांविधानिक तरीके से अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। गौरतलब है कि साहिल वाकोडे आईआईटी बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र थे। 18 सितंबर की शाम उन्हें संस्थान के हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया था। यह घटना उस समय हुई जब परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन और चैटजीपीटी के इस्तेमाल को लेकर उन्हें पकड़े जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही उनके परिवार और छात्रों की ओर से पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की जा रही है। साहिल के माता-पिता ने संस्थान में अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है। आईआईटी बॉम्बे ने पहले कहा था कि साहिल की ओर से संस्थान के एससी-एसटी सेल या प्रशासन के सामने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। साहिल की मौत के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए आईआईटी बॉम्बे के बोर्ड ने 10 सदस्यीय समिति गठित की है। हालांकि, छात्रों के एक वर्ग ने मौजूदा जांच समिति पर सवाल उठाते हुए इसे दोबारा गठित करने और बाहरी स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साहिल वाकोडे के मामले में आईआईटी बॉम्बे के छात्रों के अलावा दूसरे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र संगठनों ने भी परिवार के समर्थन में आवाज उठाई है। छात्र संगठनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan