top
आरा में संदेहास्पद स्थिति में किशोर को लगी गोली:दोस्तों के साथ घूमने निकला था, बाएं साइड कमर में लगी बुलेट; पटना रेफर
आरा के टाउन थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में एक बाइक सवार किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को गोली बाएं साइड कमर के पास लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान आपरेशन कर बुलेट निकाला गया। उसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान किशोर कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले मंजर सिंह के बेटे 16 साल के अमन सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र अहिरपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। इधर, इलाज के लिए लेकर आए उसके दोस्त अंकित प्रशांत पाठक के बताए जाने के अनुसार बाइक से उसे छोड़ने के लिए तरी मोहल्ला आया था। छोड़कर जवाब वापस अहिरपुरवा लौट रहा था। इसी बीच उसे किसी ने गोली मार दी। फोन कर घायल के भाई को फोन पर जानकारी दी इसके बाद उसके अंकित प्रशांत पाठक के बड़े भाई की ओर से फोन कर इसकी जानकारी उसे दी। तब वह पहुंचा और अमन सिंह को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल से आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि जख्मी किशोर को गोली कहां और कैसे लगी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वही, इस संबंध में सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बताया कि जख्मी अमन सिंह के दोस्त अंकित प्रशांत पाठक की ओर से बताया गया है कि वह उसे छोड़ने के लिए तरी मोहल्ला गया था। वापस लौटने के बीच उसे गोली कैसे लगी। यह उसे नहीं मालूम। उसके बड़े भाई के द्वारा अमन सिंह को गोली लगने की सूचना दी गई। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar