Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आरजी काॅलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
आरजी काॅलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना
आरजी काॅलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना -सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, हिरासत में लिया -एंटी रोमियो की ओर से मामला दर्ज मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आरजी डिग्री काॅलेज के पास एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद आस पास से गुजर रहे लोगों ने आरोपी की धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एंटी रोमियो टीम की तरफ से मुकदमा पंजीकृत करते हुए अदालत में पेश किया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। आरजी डिग्री काॅलेज के पास अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह से पकड़ लिया था और हरकत करने की कोशिश करने लगा। विरोध में उसने शोर मचाना शुरू किया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना से छात्रा घबरा गई और रोने लगी। छात्रा का कहना था कि में पास के ही गांव से पढ़ने के लिए शहर आती हूं यदि उसके परिजनों को इस घटना का पता चला तो वह मेरा काॅलेज आना बंद करा देंगे। उसके बाद लोगों ने उसे हिम्मत दी और सभी ने आरोपी को पकड़कर धनाई कर दी। जिसके बाद मौके पर डायल 112 मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना के सम्बंध में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि एंटी रोमियों की टीम की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी काॅलेज के बगल वाली गली में ही रहता है और पहले अन्य छात्राओं के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है। इस घटना से क्षेत्रीय पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan