Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आढ़ती के भरोसेमंद ड्राइवर ने ही पार किए 40.25 लाख:आगरा में पिता के साथ रोशनदान काटकर थैले में भर ले गए नकदी, दोनों गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
आढ़ती के भरोसेमंद ड्राइवर ने ही पार किए 40.25 लाख:आगरा में पिता के साथ रोशनदान काटकर थैले में भर ले गए नकदी, दोनों गिरफ्तार
आगरा के सिकंदरा मंडी में आढ़ती की दुकान से हुई 40 लाख 25 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने 9 दिन में खुलासा कर दिया। चोरी किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि आढ़ती के भरोसेमंद ड्राइवर शिशुपाल ने अपने पिता वीरू के साथ मिलकर की थी। दोनों को पहले से पता था कि आढ़ती हैदराबाद जाने वाला है। दोनों ने रात में खेत के रास्ते दुकान पहुंचकर रोशनदान काटा और थैले में नोटों की गड्डियां भरकर ले गए। शक से बचने के लिए अगले दिन शिशुपाल खुद आढ़ती को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद कर लिया है। रोशनदान काटा, थैले में भरीं नोटों की गड्डियां सिकंदरा मंडी स्थित आढ़ती की दुकान में चोरी 5 अगस्त की सुबह सामने आई थी। आढ़ती 1 अगस्त को हैदराबाद गया था। 5 अगस्त को दुकान पहुंचने पर रोशनदान टूटा मिला और अंदर रखी नकदी गायब थी। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए सिकंदरा पुलिस के साथ SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। आढ़ती के सफर की पूरी जानकारी थी ड्राइवर को 14 अगस्त को पुलिस टीम ने केशव फार्म हाउस से जऊपुरा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पहचान शिशुपाल पुत्र वीरू निवासी उसफार, थाना हाईवे, मथुरा और वीरू पुत्र गणपत निवासी उसफार के रूप में हुई। पूछताछ में शिशुपाल ने पुलिस को बताया कि वह आढ़ती का ड्राइवर था। फल की दुकान पर भी बैठता था और जरूरत पड़ने पर बैंक में रकम जमा कराने जाता था। इस वजह से उसे दुकान और नकदी से जुड़ी जानकारी रहती थी। कैमरे से बचने के लिए खेत के रास्ते पहुंचे पुलिस के मुताबिक, शिशुपाल को पता था कि आढ़ती 1 अगस्त को हैदराबाद जाने वाला है। उसने इसी जानकारी का फायदा उठाया। 31 जुलाई की रात वह अपने पिता वीरू के साथ खेत के रास्ते दुकान तक पहुंचा। दुकान के आगे कैमरा लगा था। इसलिए दोनों ने मुख्य रास्ते से जाने के बजाय खेत की ओर से पहुंचकर रोशनदान काटा और दुकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद नोटों की गड्डियां एक झोले में भरीं और वहां से फरार हो गए। शक न हो, इसलिए खुद एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा चोरी के बाद शिशुपाल ने खुद को बेगुनाह दिखाने की पूरी कोशिश की। पुलिस के अनुसार, वह अगले दिन आढ़ती को गाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गया। इसके बाद 3 अगस्त को उसे वापस आगरा भी लेकर आया। पुलिस का कहना है कि इस तरह वह लगातार आढ़ती का भरोसा बनाए रखना चाहता था, ताकि उस पर शक न जाए। चोरी के पैसों से खरीदा iPhone और ट्रॉली बैग पुलिस के मुताबिक, चोरी की रकम में से आरोपियों ने एक iPhone और ट्रॉली बैग खरीदा। कुछ रकम खर्च करने के बाद बची हुई नकदी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खरीदा गया iPhone, एक झोला, एक ब्रीफकेस और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan