crime
आवारा पशुओं को बचाने में शोरूम के एंगल से टकराई रोडवेज बस, दो घायल
मोहनलालगंज , लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा चौराहे के पास बुधवार सुबह हाईवे पर आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में फतेहपुर डिपो की सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक शोरूम के बाहर लगे लोहे के एंगल से जा टकराई। हादसे में बस का शीशा टूट गया और दो सवारियां घायल हो गईं। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस बुधवार सुबह करीब छह बजे बछरावां से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। बस जैसे ही गौरा चौराहे के पास पहुंची, तभी हाईवे पर अचानक आवारा पशुओं का झुंड सामने आ गया। पशुओं को बचाने के ...
Read full article on Tarun Mitra