Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अंबेडकर संकल्प दिवस पर गूंजा समानता और सशक्तिकरण का संदेश

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 1 views
अंबेडकर संकल्प दिवस पर गूंजा समानता और सशक्तिकरण का संदेश ओएनजीसी एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के सेमिनार में बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान नई दिल्ली। ओएनजीसी एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ, दिल्ली के तत्वावधान में लक्ष्मीनगर-निर्माण विहार स्थित स्कोप मिनार के सभागार में ‘अंबेडकर संकल्प दिवस : समानता और सशक्तिकरण’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दों पर विचार रखे गए। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध और जागरूक लोगों को अपनी भूमिका केवल चर्चा तक सीमित नहीं रखनी चाहिए। उन्हें जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन मेश्राम, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के एसोसिएट फेलो डॉ. अरविंद कुमार और समाजसेवी ओपी गौतम ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन शिक्षा, आत्मसम्मान, समानता और अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणादायी यात्रा रहा है। नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाना और सामाजिक जीवन में उनके मूल्यों को मजबूत करना जरूरी है। सेमिनार में शिक्षा, जागरूकता, संगठन और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी को व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान संघ की ओर से अतिथियों और समाजसेवियों को तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष दयानंद ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, समाजसेवियों, कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर ने किया। इस अवसर पर महासचिव बालकरन सहित बड़ी संख्या में ओएनजीसी कर्मचारी-अधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan