Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती:सरकारी विभागों, फैक्ट्रियों में मशीनों की पूजा; कर्मचारियों ने मांगी सुख-समृद्धि और सुरक्षा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
अंबेडकरनगर में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती:सरकारी विभागों, फैक्ट्रियों में मशीनों की पूजा; कर्मचारियों ने मांगी सुख-समृद्धि और सुरक्षा
अंबेडकरनगर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर के विभिन्न सरकारी विभागों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और निजी कारखानों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और श्रमिकों ने अपने औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा कर सुख-समृद्धि और कार्यस्थल पर सुरक्षा की कामना की। यह दिन शिल्पकारों, इंजीनियरों और कारीगरों के लिए विशेष महत्व रखता है, जो अपनी कला और कौशल के लिए भगवान विश्वकर्मा को पूजते हैं। एनटीपीसी टांडा में भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। परियोजना के स्टेज-वन परिसर स्थित फायर स्टेशन में दोपहर 12 बजे भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी और संविदा श्रमिक भी उपस्थित थे। पूजा संपन्न होने के बाद परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और अपने काम में उत्कृष्टता बनाए रखने पर जोर दिया। जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, छोटे-बड़े निजी प्रतिष्ठानों और वर्कशॉप्स में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि-विधान से की गई। कारीगरों और तकनीशियनों ने अपने औजारों, मशीनों और तकनीकी उपकरणों को साफ कर उनकी पूजा की। इस दौरान सभी ने अपने कार्य में उन्नति, व्यापार में वृद्धि और प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। कई जगहों पर पूजा के बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया और मिठाइयां भी वितरित की गईं, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan