Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा सरकार को दी चेतावनी, कहा- अत्याचार नहीं रुके तो दिल्ली में देंगे धरना

📰 Bhaskar Hindi 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 3 views
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा सरकार को दी चेतावनी, कहा- अत्याचार नहीं रुके तो दिल्ली में देंगे धरना
AI Generated डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कैमर स्ट्रीट में स्थित TMC (तृणमूल कांग्रेस) आफिस में तोड़फोड हुई है। इस तोड़फोड़ को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर टीएमसी के खिलाफ अत्याचार नहीं रुके, तो हम नई दिल्ली में बीजेपी नेताओं के आवास के बाहर धरना देंगे। यह भी पढ़े - युवक कांग्रेस चुनावी मोड पर , मतदान कार्यक्रम घोषित तोड़फोड़ को लेकर ममता बनर्जी ने क्या कहा? TMC पार्टी चीफ ममता बनर्जी ने भी आफिस में की गई तोड़फोड़ को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हमारे कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और जो दस्तावेज और उपकरण थे उनको लूट लिया गया। राजधानी में कानून व्यवस्था का यह हाल है तो ग्रामीण इलाकों की क्या हालत होगी। यह भी पढ़े - विरोध प्रदर्शनों को वेक-अप कॉल माने सरकार, शिक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से लागू करे सुधार गीतांजलि आंग्मो (आईएएनएस इंटरव्यू) बंगाल में भाजपा के गुंडों का राज चल रहा- अभिषेक बनर्जी अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटर्फाम एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा भाजपा के गुंडों ने कोलकाता के बीचों-बीच स्थित हमारे पार्टी ऑफिस पर धावा बोल दिया। उन्होंने हमारे लोगों पर हमला किया, उनके फोन छीन लिए, फर्नीचर तोड़ा, ऑफिस में तोड़-फोड़ की और इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट कर दिया। बंगाल में कानून का राज नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों का राज चल रहा है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के ऑफिस में घुस कर तोड़फोड़ की जा रही है, लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। TMC के आरोपों पर बीजेपी का खंडन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है और इसे राजनीतिक चर्चा में बने रहने के लिए टीएमसी का एक नाटक बताया है। यह भी पढ़े - जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर करणी सेना पहुंची हाईकोर्ट, 9 सितंबर को होगी सुनवाई
Read full article on Bhaskar Hindi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan