Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अंबिकापुर में निकली तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के रंग में रंगा शहर:जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक व छात्र हुए शामिल, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया संदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
अंबिकापुर में निकली तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के रंग में रंगा शहर:जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक व छात्र हुए शामिल, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया संदेश
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को अंबिकापुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मंत्री राजेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ मल्टीपरपज स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा लहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपने घर में, प्रतिष्ठान में, कार्यालय में झंडा फहराने कहा। एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सभी नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें स्वतंत्रता संग्राम के इन आदर्शों और देश की आजादी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना चाहिए। देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा शहर तिरंगा यात्रा स्कूल रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड, कलेक्टोरेट चौक होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची। इस दौरान भारत माता की जयकारों, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों ने वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, एसएसपी राजेश अग्रवाल, सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के छात्र एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan