education
AI एजेंट बनाना सिखाएगा IIT, 50 दिन का कोर्स लांच:30 सिंतबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन, एक दिसंबर से क्लासेज
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) में करियर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आईआईटी कानपुर ने तीसरे कोहोर्ट की घोषणा की है। इस बार कोर्स को बढ़ाकर 50 दिन का किया गया है। इसमें पहली बार एजेंटिक एआई पर नया मॉड्यूल शामिल किया गया है। एप्लाइड मशीन लर्निंग एंड एजेंटिक एआई: फंडामेंटल टू नेक्स्ट जेनरेशन एआई नाम से यह कोर्स एक दिसंबर 2026 से 19 जनवरी 2027 तक चलेगा। कोर्स के कोऑर्डिनेटर प्रो. राजेश एम. हेगड़े हैं। कोर्स में प्रतिभागियों को एआई व एमएल की बुनियादी जानकारी से लेकर ऑटोनॉमस AI एजेंट बनाने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। सात मॉड्यूल में पायशन, स्टैटिस्टिक्स, एक्सप्लोरेटरी डाटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग समेत कई चीजें शामिल हैं। 75 घंटे से ज्यादा की लर्निंग, 15 से अधिक प्रोजेक्ट आईआईटी कानपुर के इस शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स में 75 घंटे से अधिक की लर्निंग और 15 से ज्यादा हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्री-रिकॉर्डेड लेक्चर के साथ लाइव इंटरैक्टिव सेशन, समस्या समाधान और डाउट क्लियरिंग सेशन भी होंगे। प्रतिभागियों को लर्निंग मटेरियल की 24x7 एक्सेस और हर सप्ताह एआई रिसर्चर्स व इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के गेस्ट लेक्चर भी मिलेंगे। कोर्स में इंडस्ट्री से जुड़े केस स्टडीज के जरिए व्यावहारिक जानकारी देने पर भी जोर रहेगा। आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी और विदेशी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ देंगे लेक्चर इस कोहोर्ट में आईआईटी दिल्ली, आईआईएससी बेंगलुरु और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के फैकल्टी के साथ सोनी रिसर्च इंडिया और रोब्लाक्स के इंजीनियर्स भी गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल होंगे। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को आईआईटी कानपुर का सर्टिफिकेट और प्रोजेक्ट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इन लोगों के लिए उपयोगी कोर्स AI/ML में करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ शोधकर्ताओं, फैकल्टी, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, AI आधारित प्रोडक्ट तैयार करने वाले उद्यमियों और AI भूमिकाओं में बदलाव की तैयारी कर रहे सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। कोर्स और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी आईआईटी कानपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Read full article on Bhaskar