Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

अजरबैजान में नौकरी के नाम पर तीन लोगों को ठगा:फर्जी वीजा-टिकट देकर दिल्ली बुलाया, हर महीने 900 डॉलर सैलरी का लालच दिया था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
अजरबैजान में नौकरी के नाम पर तीन लोगों को ठगा:फर्जी वीजा-टिकट देकर दिल्ली बुलाया, हर महीने 900 डॉलर सैलरी का लालच दिया था
देवरिया में अजरबैजान में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से रुपये लेकर फर्जी वीजा-टिकट देकर दिल्ली बुला लिया। आरोप है कि एजेंट तय जगह पर नहीं पहुंचा और बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बनकटा पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। हर महीने 900 डॉलर वेतन दिलाने का दिया था भरोसा बिहार के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ओलिया गांव निवासी रामप्रीत यादव ने न्यायालय में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारी के दौरान उनकी पहचान देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा सिरसेत निवासी राकेश यादव से हुई थी। रामप्रीत के मुताबिक, राकेश ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया था। उसने रामप्रीत के बेटे बबलू कुमार यादव, भतीजे ओमप्रकाश यादव और चाचा बलिस्टर यादव को अजरबैजान में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 80 हजार रुपये लेने और हर महीने 900 डॉलर वेतन दिलाने की बात कही गई थी। अलग-अलग किस्तों में दिए रुपये शिकायत के अनुसार, रामप्रीत ने अपने बेटे और भतीजे के लिए आरोपी को अलग-अलग किस्तों में 78,500-78,500 रुपये दिए। वहीं, बलिस्टर यादव ने अलग-अलग तारीखों पर दो बैंक खातों में कुल 75 हजार रुपये भेजे। शिकायत में कुल भुगतान 2.32 लाख रुपये बताया गया है। दिल्ली पहुंचने पर नहीं मिला एजेंट आरोप है कि रुपये लेने के बाद राकेश ने तीनों को वीजा और हवाई टिकट दिए। तीनों 8 जून 2025 को दिल्ली पहुंचे। वहां महिपालपुर में एजेंट के साथ मिलने की जगह तय थी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। काफी इंतजार करने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद तीनों को घर लौटना पड़ा। पंचायत में रुपये लौटाने का भरोसा देने का आरोप रामप्रीत के मुताबिक, रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने 19 जनवरी 2026 को पंचायत के सामने स्टांप पेपर पर तीन महीने के भीतर 2.40 लाख रुपये लौटाने का लिखित भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद रुपये वापस नहीं किए गए और धमकी भी दी गई। इसके बाद रामप्रीत ने न्यायालय में शिकायत की। भाटपाररानी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेने के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। नोट: शिकायत में कुल भुगतान 2.32 लाख रुपये बताया गया है, जबकि रुपये लौटाने के लिखित भरोसे में 2.40 लाख रुपये का उल्लेख है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan