top
अंकित बालियान हत्याकांड पर सांसद मसूद ने उठाए सवाल:बीच चौराहे हत्या पर बोले, 'एनकाउंटर अब कहां चला गया?'
सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने शामली के बाबरी में हुए अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वारदात को दुस्साहसपूर्ण बताते हुए कहा कि बीच चौराहे हुई हत्या ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। इमरान मसूद ने पुलिस से सवाल किया कि एनकाउंटर अब कहां चला गया? उन्होंने कहा कि हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। सांसद ने कहा कि घटना के बाद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्याकांड की जांच कई स्तरों पर चल रही है। CCTV फुटेज, जिम के रजिस्टर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के करीब पहुंचने का पुलिस का दावा पुलिस का कहना है कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और टीम आरोपियों के काफी करीब पहुंच चुकी है। अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
Read full article on Bhaskar